{"_id":"633521d83fccab1b8a583521","slug":"fruits-will-be-available-on-all-platforms-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri 2022: आज से सभी प्लेटफॉर्मों पर मिलेगा फलाहार, खानपान के लिए लगे 16 स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2022: आज से सभी प्लेटफॉर्मों पर मिलेगा फलाहार, खानपान के लिए लगे 16 स्टॉल
Thu, 29 Sep 2022 10:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:10 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी प्लेटफॉर्म पर फलाहार के सामान मिलने लगेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नवरात्र में व्रत रहने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बृहस्पतिवार से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर फलाहार (आलू टिक्की, भूनी मूंगफली आदि) मिलेगा। स्टेशन डायरेक्टर के निर्देश पर खानपान स्टॉलों पर इसकी बिक्री की जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर फल और दूध-दही की व्यवस्था पहले से है। इसके लिए एक फलाहार और एक अमूल का स्टॉल लगा हुआ है। साथ ही तीन ठेले भी लगाए गए हैं, जिस पर फल बेचे जाते हैं। नवरात्र में नौ दिन व्रत रहने वाले यात्रियों के लिए दिक्कतें थीं। ट्रेन की पेंट्रीकार में फलाहार की व्यवस्था नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: बिजली बिल में की थी गड़बड़ी, दोषी अभियंताओं संग लिपिकों को चेयरमैन ने किया निलंबित
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर जाकर सामान खरीदने में ट्रेन के छूटने का डर यात्रियों को बना रहता है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने फलाहार की व्यवस्था शुरू कराई है। फलाहार की बिक्री खानपान के कुल 16 स्टॉलों से की जाएगी। ये स्टॉल विभागीय हैं।