फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   froud case

Gorakhpur News: 15 महीने में रुपये दोगुना करने के लालच में गंवा दिए 20 लाख

Thu, 31 Aug 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
froud case
-कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। बांसगांव इलाके के हरिहरपुर निवासी एक शख्स को जालसाज ने शेयर मार्केट में 15 महीने में रुपये दोगुना करने का लालच देकर 20 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने शाहपुर के जंगल मातादीन निवासी कुंदन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के हरिहरपुर निवासी संजय कुमार पाठक ने दर्ज कराए केस में बताया कि पादरी बाजार के जंगल मातादीन निवासी कुंदन गुप्ता से दो साल पहले मुलाकात हुई थी। बातचीत में आरोपी ने बताया कि शेयर मार्केट में निवेश और ब्रोकरिंग का काम करता है। इसमें रुपये निवेश करने पर कम समय में ज्यादा लाभ मिलता है। उसने झांसा दिया कि 15 महीने में आप को रुपये डबल करके दे दूंगा।
विज्ञापन

आरोप है कि जालसाज पर विश्वास कर अप्रैल 2021 में 20 लाख रुपये नकद और उसके बैंक खाते में दे दिया। 15 महीने बाद रुपये के बारे में पूछने पर आरोपी ने 40 लाख रुपये के चार चेक दिए जो बाउंस हो गए। उसके बाद आरोपी के पास जाने पर धमकी देने लगा। थाना और उच्च अधिकारियों के यहां से भी न्याय नहीं मिला। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने आरोपी कुंदन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed