Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From the track to the field, Gorakhpur shines-securing 17 medals.

Gorakhpur News: ट्रैक से मैदान तक गोरखपुर का दम, झोली में आए 17 पदक

Wed, 04 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
From the track to the field, Gorakhpur shines-securing 17 medals.
गोरखपुर। प्रयागराज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य समेत कुल 17 पदक जीतकर मंडल का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा पन्ना सबसे सफल खिलाड़ी रहीं। उन्होंने चार स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा ने 1500 मीटर, 3000 मीटर और 800 मीटर दौड़ के साथ क्रॉस कंट्री में भी पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रेजिना होरो ने 600 मीटर दौड़ और 80 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंकिता प्रजापति ने 100 मीटर हर्डल (बाधा दौड़) और जया यादव ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 वर्ग की 80 मीटर हर्डल दौड़ में अभिषेक ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

रजत पदक जीतने वालों में प्रसिद्ध नाथ (डिस्कस थ्रो), जया यादव (गोला फेंक), अंकिता प्रजापति (ऊंची कूद), अमन (गोला फेंक), सृष्टि (लंबी कूद) और मोनिका (क्रॉस कंट्री) शामिल रहीं। इन सभी ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, प्रियंका और पायल यादव ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर मंडल की पदक तालिका में इजाफा किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गोरखपुर मंडल ने प्रदेशीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed