फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   French family stay in shiv temple At Maharajganj during lockdown

लॉकडाउनः यूपी के इस गांव में एक महीने से फंसा है फ्रांसीसी परिवार, अब गांव वालों को कहते हैं 'राम राम'

Mon, 27 Apr 2020 05:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Apr 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
French family stay in shiv temple At Maharajganj during lockdown
फ्रांसीसी परिवार का हाल जानते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के निकट ग्राम पंचायत कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा के एक मंदिर में एक फ्रांसीसी परिवार 21 मार्च से रह रहा है। जो टूरिस्ट वीजा पर बीते एक मार्च 2020 को पाकिस्तान से बाघा बॉर्डर होते हुए भारत में आया था। इस समय ये लोग चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मोटर मैकेनिक पैट्रिस पल्लेरेज अपनी पत्नी वर्जिनिया, बेटियां ओफेली और लोला और बेटा टॉम के साथ भारत यात्रा पर आए हुए थे। इस बीच कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन हो गया और नेपाल सीमा को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे में ये लोग गांव के ही शिव मंदिर में अपना दिन बीता रहे हैं। मंदिर के पुजारी उदयराज ने बताया कि फ्रांसीसी परिवार शिव रामजानकी मंदिर के पास स्थित कैंप में रहता है। वे नियमित मंदिर में आकर पूजा पाठ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह और शाम मंदिर आते हैं और पूरा परिवार हाथ जोड़कर 'राम-राम, सीता-राम' का नाम जपते रहते हैं। वे भगवान से कोरोनो वायरस को मिटाने की प्रार्थना करते हैं। वहीं गांव के लोगों को भी वे राम-राम या नमस्ते करके अभिनंदन करते हैं।

मंदिर में करते हैं पूजा

पुजारी ने बताया कि शुरुआत में ये लोग गांववालों से घुलमिल नहीं पा रहे थे लेकिन अब उन्हें भारतीय संस्कृति खूब पसंद आ रही है। फ्रांसीसी परिवार का कहना है कि वे यहां से वापस जाने के बाद भी शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान जी की पूजा करते रहेंगे।

पल्लेरेज ने कहा कि ऐसे कभी गांव में रहने का मौका नहीं मिला था लेकिन लॉकडाउन की वजह से हमें गांव को जानने का एक मौका मिला है। गांव के लोगों ने भी अब हमें अपने परिवार का सदस्य मान लिया है।

वे बतात हैं कि कोरोना वायरस के कारण वे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हैं और बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलते हैं।

रविवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वहां से अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को हटवाया। फिर फ्रांसीसी परिवार का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार को रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुओं तथा राशन व फल आदि मुहैया कराया।

उन्होंने विदेशी परिवार के लोगों से कहा कि सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें। इस दौरान चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर गंगाराम यादव, मंदिर के महंथ उदयराज दास, संदीप यादव, मृत्युंजय तिवारी, संजय, मुबारक हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed