{"_id":"6a52b1dc10dc4b9a770de0d4","slug":"free-minikits-of-arhar-urad-and-moong-are-being-provided-to-farmers-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1382193-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दलहन विकास योजना से दालों की खेती को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दलहन विकास योजना से दालों की खेती को मिलेगा बढ़ावा
Sun, 12 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने राज्य दलहन विकास योजना की शुरुआत की है। इसके तहत किसानों को उन्नत किस्म का बीज मिनीकिट के रूप में निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे दलहन की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
निशुल्क वितरण के लिए अरहर का 750 मिनीकिट आया है। हर पैकेट चार किलो का है। इससे 200 हेक्टेयर में अरहर की बुआई हो जाएगी। इसके अलावा सामान्य बिक्री के लिए 118.12 क्विंटल अरहर का बीज भी गोदामों पर आया है। मूंग का बीज इस साल मिनीकिट के रूप में 25 पैकेट आया है। हर पैकेट चार किलो का है। इससे सात हेक्टेयर में मूंग की बुआई हो सकती है। वहीं 17.80 क्विंटल बीज बिक्री के लिए आया है।
पिछले साल 5354 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अरहर, 192 हेक्टयर में उड़द और 503 हेक्टेयर में मूंग की खेती की गई थी। इस साल उसे और बढ़ाने का लक्ष्य केंद्र व राज्य सरकार की ओर से रखा गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी राजमंगल चौधरी ने बताया कि दलहन की फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत किसानों को मुफ्त उन्नतशील किस्म का बीज दिया जा रहा है। जिन किसानों को मिनीकिट या बीज सरकारी गोदाम से चाहिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।