{"_id":"60ab99b010bf3f240c1266f0","slug":"free-ambulance-available-for-patients-or-dead-bodies-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर में मरीज या शवों को ले जाने के लिए निशुल्क मिलेगी एंबुलेंस, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर में मरीज या शवों को ले जाने के लिए निशुल्क मिलेगी एंबुलेंस, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा
Mon, 24 May 2021 05:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 05:48 PM IST
सार
अरोड़ा परिवार एवं अरोड़ा एजेंसीज की ओर से शुरू की गई सुविधा, मरीजों व तीमारदारों को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में मरीज या शवों को ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस मिलेगी। अरोड़ा परिवार एवं अरोड़ा एजेंसीज की ओर से इस सुविधा की शुरुआत की गई है। जहां संक्रमित मरीजों को अस्पताल लाने या अस्पताल से ले जाने या फिर संक्रमण से हुई मौत के बाद दाह संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए परिजनों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, ऐसे में उन्हें इससे थोड़ी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर का अरोड़ा परिवार एवं अरोड़ा एजेंसी की ओर से निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। बस एक कॉल करने की जरूरत है और इस सुविधा के अंतर्गत एंबुलेंस गंतव्य तक पहुंच जा रही है। संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस महामारी ने कई अपनों को छीन लिया है। लेकिन इसके पहले लोगों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद तो शव को दाह संस्कार के लिए राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर बनाए गए अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए 10 -10 हजार रुपये तक लोगों को खर्च करने पड़े। इन सब चीजों को देखने के बाद निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन
Trending Videos
24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा
संजीव अरोड़ा ने बताया कि समाचार पत्रों समेत सोशल मीडिया आदि पर एंबुलेंस से कोरोना संक्रमित मरीजों या फिर कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद शवों के दाह संस्कार के लिए ले जाने के लिए लोगों को 5000-10000 रुपये तक खर्च करने पड़े हैं। इसको देखते हुए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करने की ठानी और इसकी शुरुआत कर दी गई है। एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करके एंबुलेंस की सेवा ले सकता।
एंबुलेंस के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
7269070179- मैनेजर, 7266070179- ड्राइवर
एंबुलेंस के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
7269070179- मैनेजर, 7266070179- ड्राइवर