फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudulent gang busted by giving fake appointment letter of Railways in Gorakhpur

यूपी: रेलवे का फर्जी नियुक्तिपत्र देकर जालसाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Oct 2021 09:13 PM IST
सार

 प्रत्येक युवक से नौकरी के नाम पर पांच से सात लाख रुपये लेते थे। इस मामले में दो आरोपी पहले भी जेल भेजे जा चुके हैं।

 

विज्ञापन
Fraudulent gang busted by giving fake appointment letter of Railways in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र थमाकर युवकों से पांच से सात लाख ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कैंट पुलिस व आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट, कूटरचित रेलवे की उपस्थिति पंजिका व सात मोबाइल मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे युवकों से नौकरी के नाम पर पांच से सात लाख रुपये वसूलते थे। इसके पहले भी गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 23 अगस्त 2021 को जालसाजी के इस खेल का पर्दाफाश किया था। जिसके बाद आरपीएफ और कैंट पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी थी। सितंबर 2021 में आरपीएफ ने अपनी जांच के दौरान जालसाजी में लिप्त कुछ संदिग्धों की सूचना कैंट पुलिस को दी थी, जिसके बाद दो लोग पकड़े गए थे। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जांच टीम ने रेलवे के विभागों में अपने मुखबिर सक्रिय कर दिए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरपीएफ को सूचना मिली कि आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आए हुए हैं। सूचना पर आरपीएफ व कैंट पुलिस ने रेल म्यूजियम के पास से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र के कन्नौसी निवासी नवीन सिंह, गोला इलाके के पंडुरी निवासी नरेंद्र शुक्ला, धुरियापार निवासी मनोज सिंह और रामगढ़ताल निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ और कैंट की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यालय होने के चलते जालसाजी में आसानी

पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय होने के चलते यहां युवकों को अपने झांसे में लेना आसान है। ऐसे में यह गिरोह लंबे समय से युवकों को जालसाजी का शिकार बना रहा था। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में पता चला कि वे कई विभागों में आते-जाते थे। ऐसे नेटवर्क फैलाया था कि जिस युवक को झांसे में लेते थे, उसे फर्जी अधिकारी, कर्मचारी से मिलवाते थे ताकी पक्का यकीन हो जाए। विभागों के गेट पर बुलाकर हस्ताक्षर पंजिका पर हस्ताक्षर भी कराते थे।

लखनऊ व दिल्ली तक फैला है नेटवर्क
जालसाजों को नेटवर्क लखनऊ और दिल्ली तक फैला हुआ है। जहां से बड़ी आसानी से दूसरे शहरों से युवकों को फंसाकर लाते हैं। इस नेटवर्क में जुड़े कई और लोग शामिल हैं जिनकी तलाश में आरपीएफ जुटी है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed