{"_id":"6531881044de8ff68f062347","slug":"fraudsters-at-every-step-255-cases-registered-in-three-months-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-342146-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हर कदम पर जालसाज... तीन महीने में दर्ज किए गए 255 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हर कदम पर जालसाज... तीन महीने में दर्ज किए गए 255 केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भू माफिया कमलेश, दीनानाथ सामने आए तो दरोगा पुत्र भास्वर शर्मा भी गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जालसाजी कर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो तीन महीने में 255 केस दर्ज किए गए। इसमें भू माफिया कमलेश यादव, दीनानाथ जैसे लोग सामने आए तो दरोगा का बेटा भास्वर शर्मा भी ऐसी ही ठगी करने के आरोप में जेल भेजा गया। अब पुलिस योगेश मणि तिवारी सहित सात लोगों की सूची तैयार कर उनके कारनामों की जांच तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जुलाई में 59, अगस्त में 104 व सितंबर में 92 केस दर्ज हुए हैं। अक्तूबर में भी ताबड़तोड़ केस दर्ज हो रहे हैं। हर थाने में रोजाना इन आरोपों में तीन से चार केस दर्ज किए जा रहे हैं। सबसे अधिक एम्स, रामगढ़ताल, गुलरिहा, चिलुआताल, कैंट व खोराबार में दर्ज हो रहे है।
ऐसा नहीं है कि रुपये हड़पने व जालसाजी के मामले पहले नहीं आते थे। पहले भी ये मामले आते थे, लेकिन पुलिस टाल देती थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का मानना है कि किसी के मेहनत की कमाई एक झटके में हड़प लेना या धोखाधड़ी कर लेना गंभीर मामला है। पीड़ित दौड़ता रहता है। इसलिए उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामले प्राथमिकता से दर्ज किए जाएं। जिसके बाद अब इन मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
....
कोट
जालसाजी करने वालों ने लोगों की गाढ़ी कमाई को ठगा है। ऐसे लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन महीने में 255 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
.......
विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वाले पर केस दर्ज
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी संदीप कुमार को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी अविनाश कुमार पटेल ने लखनऊ में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी ऑफिस खोला है, जिसका नाम अलहिंद ट्रेवल्स है।
आरोप है कि अविनाश ने सितंबर में किर्गिस्तान देश में भेजने के लिए मुझसे पासपोर्ट लिया और फर्जी वीजा दिया। इसके लिए मुझसे 90 हजार रुपये की मांग की, जिसमे से 35 हजार रुपये उसके दिए गए खाता नंबर पर भेज दिया। उसके बाद जब संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। ऑफिस भी बंद मिला है।
आरोप है कि कई अन्य लोगों के साथ भी विदेश भेजने के नाम पर धोखधड़ी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने अविनाश कुमार पटेल पर केस दर्ज कर लिया है।