फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraudster couple revealed name of a close friend in gorakhpur

Gorakhpur: जालसाज दंपती ने उगला एक करीबी का नाम, एम्स में दवा की दुकान और ठेका दिलाने के नाम पर की थी ठगी

Wed, 22 Nov 2023 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Nov 2023 12:47 PM IST
सार

आरोपी राजीव तिवारी और शिप्रा तिवारी देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के हडिला गांव के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कई लोगों को एम्स में ठेका और दुकान दिलाने के नाम पर झांसा देकर उनसे नकदी वसूल लिया। इसमें से कुछ लोगों को नौकरी का भी झांसा दिया गया था।

विज्ञापन
fraudster couple revealed name of a close friend in gorakhpur
जालसाज दंपती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर एम्स में दवा की दुकान और ठेका दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले दंपती को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


खबर है कि जेल भेजे जाने से पहले पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को खूब गुमराह किया, लेकिन बाद में अपने एक रिश्तेदार का नाम उगला है। अब पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है कि आरोपियों ने उसे फंसाने के लिए नाम लिया है, या फिर सच में उसकी इस मामले में कोई भूमिका है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी राजीव तिवारी और शिप्रा तिवारी देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के हडिला गांव के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कई लोगों को एम्स में ठेका और दुकान दिलाने के नाम पर झांसा देकर उनसे नकदी वसूल लिया। इसमें से कुछ लोगों को नौकरी का भी झांसा दिया गया था। गोरखनाथ इलाके में पहला मामला सामने आने के बाद पुलिस ने चिलुआताल, कैंट थाने में भी केस दर्ज किया। करीब ढाई साल से आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रदूषण: पानी का छिड़काव बंद...फिर उठने लगा धूल का गुबार

इसी बीच एसओजी गोरखपुर को सूचना मिली कि आरोपी, ठगी के पैसे से आलीशान मकान बनवा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस देवरिया रवाना हुई और दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

गांव में खुद को बताया था व्यापारी, पत्नी को नायब तहसीलदार
अंडिला में जालसाज राजीव तिवारी ने खुद को बड़ा व्यापारी और पत्नी शिप्रा तिवारी को नायब तहसीलदार बता रखा था। एम्स थाने की पुलिस ने दोनों पार्किंग और कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद गांव के लोगों को दंपती के करतूत की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़ें: पेप्सिको समेत 18 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश पर खुद सीएम योगी करेंगे मंथन

सच्चाई सामने आने पर गांव के सभी लोग दंग रह गए। मईल के अंडिला गांव निवासी राजीव तिवारी और इसकी पत्नी शिप्रा तिवारी गांव पर साल में एक से दो बार आते थे। गांव आने पर दावत और लोगों के बीच मोटी रकम भी खर्च करते थे। गांव वालों को राजीव अपनी पत्नी को नायब तहसीलदार और खुद को व्यवसायी बता रखा था।

एक साल से वह गांव में आलीशान मकान का निर्माण करा रहा था। सोमवार की रात जब गोरखपुर की एसओजी टीम छापेमारी कर घर से दंपती को गिरफ्तार कर लिया। तब गांव वालों को पता चला कि राजीव व्यापारी और उसकी पत्नी शिप्रा नायब तहसीलदार नहीं है। बल्कि दोनों ठग है।

इसे भी पढ़ें: छत्ते को छेड़ना पड़ा भारी: गोरखपुर में बिजली दफ्तर पर मधुमक्खियों का हमला, डंक मारने से एक युवक बेहोश

कैंट थाने में दर्ज किया गया था गैंगस्टर का केस
आरोपियों के फरारी के समय ही पुलिस ने जालसाजों पर गैंगस्टर दर्ज करने का अभियान चलाया तो एक बार फिर से दंपती का नाम सामने आ गया। कैंट पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया, लेकिन इसके पहले ही वह जमानत पर रिहा हो चुके थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी और गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।

स्थानीय पुलिस खंगाल रही कुंडली
मईल पुलिस ने गांव में जाकर लोगों से पूछताछ की। अगर किसी से ठगी की गई हो तो रिपोर्ट दर्ज कराए। पुलिस अन्य गांवों में पता लगा रही है कि एम्स में नौकरी दिलाने या अन्य किसी मामले में ठगी तो नहीं किए हैं। हल्का के सिपाहियों को भी बरहज सीओ ने अपने क्षेत्रों में ऐसी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: प्लेटफार्म से पहले रुकी सत्याग्रह, ट्रैक पर दौड़ी भीड़ को आरपीएफ ने रोका

मां ने सुनाई खरी-खोटी
पुलिस जब ठग राजीव तिवारी के घर पहुंची तो दरवाजे पर उसकी बुजुर्ग मां बैठी थी। पुलिस और गांव वालों को देख खरी-खोटी सुनाने लगी। पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चुप नहीं हुई। उसका कहना था कि गांव वाले साजिश कर पुलिस से उसके बेटे को पकड़वाया हैं।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि आरोपी दंपती पर गैंगस्टर का केस दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed