{"_id":"6acd526df404bb3302049170","slug":"fraud-under-the-pretext-of-securing-a-zoo-job-fir-against-forest-guard-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1483160-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिड़ियाघर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, वनरक्षक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिड़ियाघर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, वनरक्षक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बड़हलगंज। चिड़ियाघर में 22 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह युवकों से 80 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप वन विभाग में तैनात वनरक्षक कृष्ण कुमार पर लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के कुरांव, सिंधुआपार निवासी संगम गुप्ता समेत छह युवकों ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, संगम गुप्ता ने चार हजार रुपये ऑनलाइन और 11 हजार रुपये नकद दिए थे। वहीं, किशन, अनूप मौर्य और राहुल कुमार से 15-15 हजार रुपये लेने का आरोप है। पंचम साहनी से 15 हजार रुपये नकद और पवन गुप्ता से पांच हजार रुपये ऑनलाइन लेने की बात कही गई है।
युवकों का आरोप है कि रुपये लेने के बाद वनरक्षक नौकरी दिलाने के नाम पर लगातार टालमटोल करता रहा। काफी समय बीतने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 24 जुलाई 2026 के बाद कृष्ण कुमार ग्राम चौतीसा की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर स्थित कृषि रक्षा इकाई के उस कमरे से चले गए, जहां वह रह रहे थे। इसके बाद युवकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।