फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 10 lakh in the name of making TC in Railways in Gorakhpur

Gorakhpur News: रेलवे में टीसी बनाने के नाम पर लिए 10 लाख रुपये, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र- केस दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 11:33 AM IST
सार

रामकरण यादव ने खजनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पुरोहित के रिश्तेदार देवरिया रूद्रपुर निवासी अनुभव पांडेय से गांव में मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये खर्च कीजिए तो आपके बेटे संदीप यादव को रेलवे ग्रुप सी में टीसी पद पर लगवा दूंगा। नौकरी के लिए रुपये भी ले लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।

विज्ञापन
Fraud of Rs 10 lakh in the name of making TC in Railways in Gorakhpur
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोलकाता में रेलवे में टीसी बनवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर खजनी पुलिस देवरिया रूद्रपुर के समुदा गांव के अनुभव पांडेय, भावना पांडेय, अर्चना पांडेय, कमलेश पांडेय और किरन के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उनवल निवासी रामकरण यादव ने खजनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पुरोहित के रिश्तेदार देवरिया रूद्रपुर निवासी अनुभव पांडेय से गांव में मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये खर्च कीजिए तो आपके बेटे संदीप यादव को रेलवे ग्रुप सी में टीसी पद पर लगवा दूंगा।
विज्ञापन


झांसे में आकर रामकरण ने 15 जुलाई 2018 को पांच लाख 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अलग-अलग तारीख पर बाकी चार लाख 50 हजार रुपये भी दे दिए। अनुभव ने उनके बेटे को कोलकाता में रेलवे टीसी पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। बेटा संदीप नौकरी ज्वाइन करने रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हाबड़ा डिविजन गया तो पता चला कि उसका नियुक्ति पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अगस्त को संदीप अपने एक मित्र के साथ अनुभव पांडेय के घर रुपये मांगने गया। वहां पर अनुभव के साथ उसके परिवार के लोगों ने गाली देते हुए रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद आने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed