{"_id":"63b92e4d093bc4170320c519","slug":"fraud-of-5-50-lakh-in-name-of-getting-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 5.50 लाख की जालसाजी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 5.50 लाख की जालसाजी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
Sat, 07 Jan 2023 02:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:03 PM IST
सार
बनौड़ा निवासी समरपाल सिंह जिसके भाई शिक्षक हैं। पिता सेवानिवृत्ति शिक्षक थे, जिनकी मौत हो चुकी। जिनका दोनों भाइयों के बीच सात लाख का फंड मिला था। ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचकर 4.20 लाख रुपये जुटाए थे। इस तरह करीब 18 लाख रुपये की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम बनौड़ा निवासी एक व्यक्ति को जमीन दिलाने का झांसा देकर बाप-बेटा ने 5.50 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस बाप-बेटा तथा एक अन्य के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने व जान मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बनौड़ा निवासी समरपाल सिंह जिसके भाई शिक्षक हैं। पिता सेवानिवृत्ति शिक्षक थे, जिनकी मौत हो चुकी। जिनका दोनों भाइयों के बीच सात लाख का फंड मिला था। ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचकर 4.20 लाख रुपये जुटाए थे। इस तरह करीब 18 लाख रुपये की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
जैतपुर में जमीन खरीदने के लिए कई लोगों से बात की। उसी दौरान जैतपुर निवासी बाप, बेटे से पुराना संबंध था और घर पर आए। जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। 22 नवंबर 2011 को दो बजे बाप, बेटा घर पर आए और करीब 18 लाख रुपये ले गए, लेकिन जमीन नहीं दिया।
विज्ञापन
जब रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया तो 11 फरवरी 2011 को 11 लाख रुपये बैंक खाते में डाला तथा 1.50 लाख रुपये नकद अपने घर पर दिए। दो अप्रैल 2022 को जब शेष रुपये मांगने गए तो बाप-बेटे ने जान मारने की धमकी दी।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ओमकार नाथ जायसवाल, रवि जायसवाल, इंद्रजीत जायसवाल के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच कर रही है।