संतकबीरनगर में मिले 14 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 284
- दुधारा क्षेत्र के बरडांड़ गांव के एक ही परिवार के छह लोग मिले पॉजिटिव
- अब तक 284 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
- सात संक्रमित की हो चुकी है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 284 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें दुधारा क्षेत्र के बरडाड़ गांव के एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सास-बहू भी शामिल हैं। 55 वर्षीय सास पॉजिटिव मिली है। जबकि 35 वर्षीय बहू और उसका दो वर्षीय बेटा, दस वर्षीय बेटी, आठ वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव मिली है। इसी परिवार के 70 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
पूर्व में इसी परिवार के तीन लोग और पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा की 48 वर्षीय मां और 19 वर्षीय बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं। मां-बेटे दिल्ली से लौटे थे। मेंहदावल क्षेत्र के दमका गांव निवासी दंपती पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 वर्षीय पति और 24 वर्षीय पत्नी दिल्ली से लौटे थे। दुधारा क्षेत्र में संचालित सीएचसी सेमरियावां के तैनात 45 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिला है।
दुधारा के रहने वाले पिता- पुत्री पॉजिटिव मिले हैं। 42 वर्षीय पिता और 14 वर्षीय पुत्री मुंबई से लौटे थे। दुधारा का ही 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक मुंबई से लौटा था। तीनों लोग रैंडम जांच में पॉजिटिव पाए गए।
पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वैसे 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 284 लोग पॉजिटिव मिल चुके है।
जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 79 लोग एक्टिव है। जबकि 198 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सात जगह हॉट स्पॉट बना है।