फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four young man sexual assolted minor girl after kidnapped in Santkabirnagar

संतकबीरनगर में हैवानियत: चार युवकों ने नाबालिग को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पिता ने दो आरोपियों को पकड़ा

Mon, 17 May 2021 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 May 2021 10:21 AM IST
सार

पीड़ित पिता ने लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि दो अन्य आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने गई। पुलिस ने चारों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉस्कों एक्ट का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Four young man sexual assolted minor girl after kidnapped in Santkabirnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को अगवा कर पोल्टी फार्म पर ले जाकर चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसी बीच बेटी की तलाश करते पीड़ित पिता अपने गांव के कुछ लोगों के साथ पोल्टी फार्म पर पहुंच गया और दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का आरोप है कि शनिवार की शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेले गांव के सीवान में स्थित नहर पुलिया की ओर गई थी। उसी दौरान क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अभिषेक व राजू नाम के युवक बाइक से वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों युवक जबदस्ती उसकी बेटी को बाइक पर बैठा कर भाग गए। 
विज्ञापन


काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो गांव के कुछ लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की गई। उसी बीच राजू नाम के युवक के पोल्ट्री फार्म पर उसकी बेटी मिली। उन लोगों को देख कर दोनों युवक वहां से भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जबकि दो अन्य अज्ञात युवक भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में रोते हुए बेटी ने बताया कि चारों युवकों ने बारी- बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीड़ित पिता ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर चार आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉस्कों एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद दोनों आरोपी अभिषेक और राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed