फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four students fainted from heat in Basti Maharajganj

UP News: बस्ती-महराजगंज में गर्मी से बेहोश हुए चार विद्यार्थी, इलाज के बाद भेजा गया घर

Fri, 28 Jul 2023 11:42 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती-महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती-महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

बस्ती जिले के परशुरामपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर में बृहस्पतिवार को गर्मी की वजह से कक्षा चार का छात्र सत्यम मौर्य बेहोश हो गया। तत्काल उसे सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया, जहां भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. भाष्कर यादव ने बताया कि गर्मी के कारण छात्र बेहोश हुआ था।

विज्ञापन
Four students fainted from heat in Basti Maharajganj
बस्ती में इलाज के बाद छात्र को घर भेज दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिन बारिश के बरसात के मौसम, 35 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ता पारा और उमस ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया है। मौसम की यह बेरुखी स्कूली बच्चों पर काफी भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को बस्ती और महराजगंज जिले में चार विद्यार्थी कक्षा में गर्मी की वजह से बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर भेजवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के परशुरामपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर में बृहस्पतिवार को गर्मी की वजह से कक्षा चार का छात्र सत्यम मौर्य बेहोश हो गया। तत्काल उसे सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया, जहां भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. भाष्कर यादव ने बताया कि गर्मी के कारण छात्र बेहोश हुआ था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


महराजगंज में शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय गबडूआ में सुबह करीब 10 बजे चौथी की छात्रा रोजी बेहोश हो गई। प्रधानाध्यापिका राविया ने बताया कि रोजी के नजदीकी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिग बाॅस फेम अर्शी खान का एलान: देवरिया जाएंगे, आग लगाएंगे.... प्यार में अभी और जलील होना है

नौतनवां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुकरौली में गर्मी की वजह से कक्षा छह की छात्रा रीतिका उल्टी के बाद बेहोश हो गई। सोनौली के निजी अस्पताल में इलाज के बाद छात्रा को घर भेजवाया। कंपोजिट विद्यालय अराजी जगपुर में कक्षा पांच का छात्र हरीश बेहोश हो गया। उसे भी इलाज के बाद घर भेजवाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed