फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four stalls of Gorakhpur terracotta will be set up in the international trade show.

Gorakhpur News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगेंगे गोरखपुर टेराकोटा के चार स्टाॅल

Tue, 10 Sep 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Four stalls of Gorakhpur terracotta will be set up in the international trade show.
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो का दूसरा संस्करण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर के टेराकोट की मांग अब देश-दुनिया में बढ़ने लगी है। नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में टेराकोटा के चार स्टाॅल लगाए जाएंगे। ब्रांडिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीएम योगी ने पहली बार सात सितंबर को गोरखपुर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को टेराकोटा शिल्प से बनी गणेश जी की प्रतिमा भेंट की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर टेराकोट को एक जिला-एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया और फिर स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हर मंच पर ऐसी ब्रांडिंग की गई कि टेराकोटा शिल्पकारों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। इसके डिमांड की रीच अब ग्लोबल होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण में टेराकोटा उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस ट्रेड शो में विश्व भर से खरीदार जुटेंगे। इस आयोजन में स्टाल लगने से टेराकोटा शिल्पकारों के हुनर को ग्लोबल मार्केट मिलेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मानित टेराकोटा शिल्पकार राजन प्रजापति का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के पहले टेराकोटा शिल्पकारों को प्रोत्साहन और उचित प्लेटफाॅर्म नहीं मिलता था। सीएम योगी ने 2018 में टेराकोटा को एक जिला-एक उत्पाद योजना में शामिल किया और फिर तबसे यह शिल्प नई ऊंचाई को छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल दिवाली में ही दूसरे प्रांतों से सात करोड़ का आर्डर
ओडीओपी में शामिल होने के बाद टेराकोटा के कारोबार का दायरा बढ़ा है। इस साल दिवाली के लिए ही सात करोड़ रुपये से अधिक के दूसरे प्रांतों के ऑर्डर मिले हैं और सप्लाई की जा चुकी है। शिल्पकार अब त्योहार की स्थानीय आपूर्ति के लिए माल तैयार करने में जुटे हैं। टेराकोटा की भविष्य से जुड़ी संभावना को देखकर बड़ी संख्या में नए शिल्पकार और कारोबारी भी इससे जुड़े हैं।

बड़ी हस्तियों को टेराकोटा की मूर्तियां भेंट करते हैं सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टेराकोटा की मिट्टी शिल्प से बेहद लगाव है। वह इसकी ब्रांडिंग का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने गोरखपुर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को टेराकोटा से बनी गणेश जी की प्रतिमा भेंट की। इसके पहले पांच जून 2022 को गोरखपुर दौरे पर आए तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी उन्होंने टेराकोटा की मूर्तियां भेंट की थीं। यही नहीं राष्ट्रपति के परिवार के लिए उन्होंने सर्किट हाउस में टेराकोटा के स्टाॅल भी लगवाए थे, जहां राष्ट्रपति के परिवार और स्टाॅफ ने टेराकोटा उत्पादों की खूब खरीदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed