फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people of basti killed in road accident at ayodhya

यूपी: अयोध्या बस हादसे में मरने वालों में से तीन बस्ती के, 6 की हुई है मौत, दो घायल

Tue, 23 Mar 2021 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती (विक्रमजोत)।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती (विक्रमजोत)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Mar 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Three people of basti killed in road accident at ayodhya
Basti news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के रौजागांव के पास मंगलवार की भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में दो चालक व एक परिचालक सहित छह की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अयोध्या के जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हुई है। तीन मृतक बस्ती, एक देवरिया का रहने वाला था। दोनों घायल बस्ती के ही रहने वाले है।

विज्ञापन


हादसा अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर मंगलवार की भोर में हुआ। बस्ती डिपो की बस कानपुर से बस्ती की ओर जा रही थी दो रोडवेज की बस में से आगे चल रही थी। बस को रौजागांव ओवरब्रिज के पास बगल से गुजर रही एक डीसीएम ने साइड से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


बस के चालक ने बस को किनारे रोक दिया। उसके साथ पीछे चल रही दूसरी बस के चालक ने भी बस को रोक दिया। इसी दौरान बस के अंदर बैठे यात्री भी नीचे उतर आए। तभी लखनऊ की ओर से अयोध्या जा रहे जा रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण टक्कर से बस से नीचे उतर कर खड़े यात्रियों में से आठ लोग गंभीर रूप घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई। अयोध्या के सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये है मरने वालों की सूची...




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed