{"_id":"5fd472e8b36998011d55ccd8","slug":"four-people-injured-from-burnt-in-gas-cylinder-blast-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: अगरबत्ती जलाते वक्त फटा गैस सिलिंडर, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: अगरबत्ती जलाते वक्त फटा गैस सिलिंडर, चार झुलसे
Sat, 12 Dec 2020 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया कुशीनगर मार्ग सुर्ती हट्टा रोड पर शनिवार की सुबह अगरबत्ती जलाने के दौरान सिलिंडर में आग पकड़ लिया। आग पकड़ने के बाद सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। हादसे में चार लोग झुलस गए। सभी को दिवार तोड़कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने एक महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुर्ती हट्टा रोड पर श्याम मोहन गुप्ता की चार मंजिली मकान है। जिसमें दो मंजिल पर रुई का कारोबार होता है और दो मंजिल में परिवार के साथ श्याम मोहन गुप्ता रहते हैं। शनिवार की सुबह उनकी पत्नी सुनीता देवी ने पूजा करने के दौरान अगरबत्ती जलाया।
विज्ञापन
अगरबत्ती जलाते ही घर में रखा सिलेंडर खुला होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। परिवार के लोग आग बुझाते तब तक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें श्याम मोहन गुप्ता (38) उनकी पत्नी सुनीता देवी (35), उनकी पुत्री खुशी और एक लड़का झुलस गए। चिख-पूकार सुनकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। घबराए पड़ोसियों ने मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दीवार तोड़कर किसी तरह सभी को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुनीता देवी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई किसी तरह आग पर काबू पाया गया।