{"_id":"650bd7d18635d4210604fc26","slug":"four-new-dengue-patients-found-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-312102-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डेंगू के चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डेंगू के चार नए मरीज मिले
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में दो युवकों समेत चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें तीन शहर और एक ग्रामीण क्षेत्र का मरीज शामिल है। तीन गंभीर रोगियों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कुल 13 भर्ती रोगियों का उपचार चल रहा है। जिले में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
बुधवार को खोखर टोला के 26 वर्षीय व भरोहिया निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके अलावा दीवान बाजार की 58 वर्षीय महिला और रायगंज के 60 वर्षीय व्यक्ति में भी डेंगू संक्रमण पाया गया। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम ने आवास विकास काॅलोनी महादेव झारखंडी, कबीरपुरम, जाफरा बाजार व इलाहीबाग में कई मकानों की जांच की। सात घरों में टूटे-फूटे बर्तनों में जमा पानी में मच्छरों के लार्वा मिले। उन्हें नष्ट करके नोटिस जारी किया गया। ब्यूरो