{"_id":"60f555b58ebc3e6d5c49e976","slug":"four-miscreants-arrested-after-busting-gang-who-robbed-money-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रुपये लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रुपये लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार बदमाश गिरफ्तार
Mon, 19 Jul 2021 04:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:06 PM IST
सार
बैंक से रुपये निकालकर जाने वालों से करते थे लूट, जालसाजी। चोरी की तीन बाइक, तमंचा भी बरामद किया गया, पुलिस ने भेजा जेल।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट पुलिस ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे लोगों को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात रेलवे कॉलोनी अंडरपास के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से चोरी की तीन बाइक, तमंचा, कई बैंक पासबुक, नशे की गोलियां, एटीएम कार्ड, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। एसएचओ सुधीर सिंह ने बताया कि कुशीनगर के हाटा में हुई एक लूट की वारदात में बदमाशों की तलाश चल रही थी। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाश काफी शातिर किस्म के हैं।
बदमाशों की पहचान सोनू कुमार, जागीर कररिया, कोटवा, पूर्वी चंपारण बिहार, स्वारथ प्रसाद, जागीर कररिया, कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार, दीपक कुमार यादव, बरजी, थाना मोतीपुर, मुजफ्फरपुर बिहार और जितेन्द्र राय, मथुरापुर, तुर्कोलियां, पूर्वी चम्पारण बिहार के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर सुधीर सिंह के मुताबिक, शनिवार की रात करीब ढाई बजे स्वाट प्रभारी सादिक परवेज, जटेपुर चौकी प्रभारी इत्यानंद पांडेय और रेलवे कालोनी चौकी इंचार्ज कुंवर गौरव सिंह को सूचना मिली कि बदमाश अंडरपास से गुजरने वाले हैं। यह सभी लूट की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जब चेकिंग की तो बदमाशों ने भागने के लिए गोली चला दी। हालांकि पहले से चौकन्नी टीम ने बदमाशों दबोच लिया। पूछताछ में उनके पास से चोरी की तीन बाइकें मिलीं।
डिक्की में एसबीआई और एचडीएफसी के बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात बरामद हुए। सभी बदमाश किराए पर कमरे लेकर गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया सहित अन्य जगहों पर घटनाओं को अंजाम देते हैं. पकड़े बदमाशों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।