{"_id":"632dad8fd0630b38e567ba88","slug":"four-lakh-theft-from-jewelry-shop-in-chaurichaura-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चौरीचौरा में दिनदहाड़े गहने की दुकान से चार लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चौरीचौरा में दिनदहाड़े गहने की दुकान से चार लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 23 Sep 2022 06:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Sep 2022 06:30 PM IST
सार
प्रेमचंद जायसवाल की मुंडेरा बाजार स्थित सनातन धर्म भवन के पास सराफा की दुकान है। नीचे दुकान और ऊपर मकान है। वह तिजोरी बंद करके पास के ही एक बैंक में कुछ काम से चले गए थे। वापस लौटे तो देखा कि तिजोरी खुला हुआ था। उन्होंने पुलिस को दिए गए तहरीर में पांच किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवरात चोरी होने की बात कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के मुंडेरा बाजार के कस्बा में शुक्रवार दोपहर एक बजे चोरों ने बड़ी चुनौती दी है। चोरों ने प्रेमचंद जायसवाल के सराफा दुकान की तिजोरी खोलकर 20 ग्राम सोना व लगभग 5 किलो चांदी चोर उठा ले गए। चोरी गए गहने की कीमत चार लाख बताई जा रही। प्रेमचंद जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अभी जांच कर रही थी कि कुछ दूरी पर स्थित एक कपड़ा के दुकान से भी चोर 25 हजार नकद उठा ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रेमचंद जायसवाल की मुंडेरा बाजार स्थित सनातन धर्म भवन के पास सराफा की दुकान है। नीचे दुकान और ऊपर मकान है। वह तिजोरी बंद करके पास के ही एक बैंक में कुछ काम से चले गए थे। वापस लौटे तो देखा कि तिजोरी खुला हुआ था। उन्होंने पुलिस को दिए गए तहरीर में पांच किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवरात चोरी होने की बात कहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: चोरी के पुराने मामले में जेल, लूट में रिमांड ही नहीं भरा
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए लोगों से चोरी का खुलासा हो जाएगा।
एक अन्य खबर के मुताबिक, नई बाजार रोड पर महदेवा जंगल गांव के पास शुक्रवार को एक कपड़ा की दुकान के काउंटर से 25 हजार नगदी चोरी हो गया। नई बाजार रोड पर महदेवा जंगल गांव के पास भाऊपुर निवासी मनीष की मनीष वस्त्रालय के नाम दुकान है। उसका भी दुकान घर में ही है। वह किसी जरूरी काम से घर मे चला गया। जब वापस लौटा तो देखा कि उसके काउंटर से 25 हजार रुपये की चोरी की गई थी।