{"_id":"5fcbb2288e052b5b9400200c","slug":"four-killed-and-three-injured-in-road-accident-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर में सड़क हादसे में चार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुशीनगर में सड़क हादसे में चार की मौत, तीन घायल
Sat, 05 Dec 2020 09:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस और भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के काशीछपरा टोले के सामने किसी वाहन की ठोकर लगने से टेंपो सवार चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कप्तानगंज/लक्ष्मीगंज/रामकोला प्रतिनिधियों के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी मुन्ना, विंदेश्वर गौड़, निगम, जय सिंह यादव, दिनेश और रामभवन हैंडपंप की बोरिंग का काम करते थे। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ये लोग नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव से टेंपो से वापस कप्तानगंज आ रहे थे। टेंपो कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक निवासी राजू चला रहे थे।
विज्ञापन
नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के काशीछपरा टोले के सामने टेंपो को किसी वाहन ने ठोकर मार दी। कुछ देर बाद राहगीरों की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और डॉयल 112 व रामकोला पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और सभी को कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टर ने पटखौली निवासी मुन्ना (32), विंदेश्वर (45), निगम (50) व टेंपो चालक राजू को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा जय सिंह यादव, दिनेश व रामभवन यादव की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामकोला एसओ केपी सिंह ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो ठोकर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया। वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।