{"_id":"624ab567db8c3118e2498a29","slug":"four-killed-and-five-injured-in-three-road-accidents-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तीन सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल
Mon, 04 Apr 2022 02:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:37 PM IST
सार
रामगढ़ताल, गीडा, बांसगांव क्षेत्र में हुई घटना, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सड़क हादसे रविवार को हुए, जबकि एक शनिवार को हुआ है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया बिस्टौल के पास फोरलेन पर रविवार सुबह सात बजे ट्रक और पिकअप में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में बिहार, मोतिहारी के लतियाही बाजार निवासी अरुण पासवान (28) और नौनक ठाकुर (20) की मौत हो गई। मोतिहारी के ही भरत पांडेय, त्रिलोचन शर्मा, अमित शाह, सुधीर कुमार व बृजेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी जिले के 17 मजदूरों को पिकअप में सवार होकर रोजगार के लिए दिल्ली होते हुए शिमला जाना था। उन्हें एक ठेकेदार लेकर जा रहा था। मंझरिया बिस्टौली के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर थानेदार रामगढ़ताल सुशील कुमार शुक्ला व आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह पहुंच गए। उन्होंने खुद घायलों को एंबुलेंस में लादा व जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
गीडा प्रतिनिधि के अनुसार इलाके में रविवार सुबह चार बजे ट्रक से कुचलकर रिसार्ट मैनेजर की मौत हो गई। उधर, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के खरैला निवासी भूपेंद्र सिंह (35) गुलरिहा स्थित एक रिसार्ट में मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। शनिवार शाम ड्यूटी करने गए थे। रविवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अभी सहजनवां के जीरो प्वाइंट कालेसर पहुंचकर वह फोरलेन क्रास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र की दो बेटियां व एक बेटा है। गीडा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मैनेजर की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत
बांसगांव थाना क्षेत्र के कोहटा के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बाबा बेचई निषाद की तहरीर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बेचई का नाती अमित निषाद (10) अपने दोस्त के साथ साइकिल से विद्यालय जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ठोकर मारने के बाद पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से अमित बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।