फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   found hanging from tree

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 02 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
found hanging from tree
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बघौचघाट। संदिग्ध हाल में युवक का शव कुचया गांव में नहर किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान शशिकेश शर्मा पुत्र जयश्री निवासी घुड़ी कुंड खुर्द के रूप में हुई।

बृहस्पतिवार को कुछ लोग तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचया गांव में नहर के किनारे शौच करने गए थे। लोगों ने देखा कि युवक गमछे के सहारे पेड़ से लटक रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तबतक आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने उसकी पहचान शशिकेश शर्मा पुत्र जयश्री थाना बघौचघाट के रूप में की। कुछ ही देर में उसकी मां कुसमावती भी मौके पर पहुंच गई और दहाड़े मारकर रोने लगीं। शशिकेश तीन भाइयों में छोटा है। बड़ा भाई भी मानसिक दिव्यांग है। बीच वाला बाहर रहता है। पिता भी बाहर काम करते हैं। शशिकेश अविवाहित है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि शशिकेश का इलाज बनारस से चल रहा था। वह मानसिक ज्ञप से बीमार था। पुलिस के अनुसार, जिस तरह से शव लटक रहा था वह संदिग्ध है। थाना प्रभारी टीजे सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बता सकता हूं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed