{"_id":"627c9abe1fbef37db66dded3","slug":"found-dead-body-of-two-friends-drowned-in-rapti-river-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबे दोनों दोस्तों की मिली लाश, नहाने गए थे पांच दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबे दोनों दोस्तों की मिली लाश, नहाने गए थे पांच दोस्त
Thu, 12 May 2022 10:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 May 2022 10:57 AM IST
सार
गीडा में ही ताहिरा कॉलेज है। इस कॉलेज में बी-फार्मा की पढ़ाई होती है। कॉलेज के पांच छात्र भैंसा बाजार निवासी आफताब रजा (22), पिपरी गीडा निवासी पवन मझवार (23), एकवा निवासी देवेंद्र प्रताप (23), नौसड़ निवासी अश्वनी मझवार (23), रजनीश (21) डूब गए थे।
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के बड़गहन के पास राप्ती नदी में डूबे दोनों दोस्तों की लाश बुधवार को मिल गई। सुबह से ही पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया। शाम करीब पांच बजे दोनों की लाश काफी मशक्कत के बाद मिली। दूसरी तरफ, मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा में ही ताहिरा कॉलेज है। इस कॉलेज में बी-फार्मा की पढ़ाई होती है। कॉलेज के पांच छात्र भैंसा बाजार निवासी आफताब रजा (22), पिपरी गीडा निवासी पवन मझवार (23), एकवा निवासी देवेंद्र प्रताप (23), नौसड़ निवासी अश्वनी मझवार (23), रजनीश (21) डूब गए थे।
विज्ञापन
तीन को बचा लिया गया था, लेकिन दो छात्र आफताब रजा और पवन मझवार गहरे पानी में डूब गए। बुधवार को छात्रों की लाश नदी से बाहर आते ही दोनों के परिवारवाले गमगीन दिखे। उधर, इस हादसे के बचे तीनों दोस्त गहरे सदमे में हैं। एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन