फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former SP councilor arrested for checking government vehicles

गोरखपुर: सरकारी वाहनों की चेकिंग करने के आरोप में सपा का पूर्व पार्षद गिरफ्तार, सीसी टीवी की मदद से हुई पहचान

Fri, 18 Mar 2022 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Mar 2022 10:58 AM IST
सार

गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट पर मतगणना स्थल के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने चेकिंग की थी। कैंट थाने में 40 से 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज है, सीसी टीवी कैमरे की मदद से पहचान हुई।

विज्ञापन
Former SP councilor arrested for checking government vehicles
गिरफ्तार सपा नेता विजेंद्र अग्रहरि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मतगणना से एक दिन पहले सरकारी वाहनों की चेकिंग करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने सपा के पूर्व पार्षद विजेंद्र अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की है। खबर है कि कई और सपाईयों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी विजेंद्र, बसंतपुर के निवासी है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी में विधानसभा चुनाव 2022 की ईवीएम रखी गईं थीं। जिनकी सुरक्षा के लिए इनर कार्डेन पर अर्द्ध सैनिक बल के जवान और बाहर व गेट पर सिविल पुलिस की ड्यूटी लगी थी। मतगणना से एक दिन पूर्व 9 मार्च को 40 से 50 लोग गेट पर एकत्र हो गए और स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम को बदले जाने समेत अनेक प्रकार की अफवाह फैलाने लगे और नारेबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने सरकारी काम से जा रही गाड़ियों एवं प्राइवेट गाड़ियों को रोककर चेक किया। आरोप है कि वहां पर मौजूद पुलिस वालों से दुर्व्यवहार कर सरकारी काम में बाधित किया। हंगामा को पुलिस वालों ने संभाला था। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में कैंट थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, बल प्रयोग करने, दो समुदाय के बीच घृणा पैदा करने की कोशिश करना, गलत काम करना, महामारी एक्ट उल्लंघन, 7 सीएलए की धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि विजेंद्र अग्रहरि सपा से पूर्व पार्षद रहे हैं। पुलिस-प्रशासन पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस को जांच करने के बाद कार्रवाई करनी चाहिए। बिना जांच ही कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed