फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former Principal attacked with knife at home in Siddharthnagar

पूर्व प्रधानाचार्य के लिए मौत का निमंत्रण लेकर आया शख्स, ऐसे बची जान

Wed, 17 Jun 2020 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 07:54 PM IST
सार

  • बांसी कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर वार्ड का मामला
  • प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
Former Principal attacked with knife at home in Siddharthnagar
siddharthnagar news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व प्रधानाचार्य को निमंत्रण देने के बहाने एक शख्स ने चाकू से हमला कर भाग गया। गमीमत यह रही कि उनकी जान बच गई। पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर निवासी सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर बुधवार दोपहर में घर में घुसकर युवक ने चाकू से हमला कर भाग गया।  उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अशोकनगर वार्ड निवासी (65) वर्षीय डॉ. नरसिंह त्रिपाठी सदर थानाक्षेत्र के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। वे बुधवार को अपने घर में थे। प्रधानाचार्य के मुताबिक एक युवक घर पर आया कहने लगा कि वह तेतरी बाजार से निमंत्रण देने आया हूं। यह सुनकर उन्होंने गेट खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट खुलते ही वह तेजी से घर में घुसा और झोले से चाकू निकालकर उनकी पत्नी पर हमला करने को बढ़ा यह देखकर उन्होंने हमलावर को पकड़ लिया। खुद को फंसता देखकर हमलावर ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गया।


उन्होंने बताया कि हमलावर जींस पैंट, सफेद शर्ट, स्पोर्ट शू पहने था और मुंह बांधे हुए था। बांसी के कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है शिकायतकर्ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है और मामले की जांच किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed