{"_id":"623183358c7a424bb34c7e7e","slug":"former-member-of-bansgaon-dies-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: संदिग्ध हालात में बांसगांव के पूर्व सभासद की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: संदिग्ध हालात में बांसगांव के पूर्व सभासद की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 16 Mar 2022 11:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:57 AM IST
सार
सोमवार की रात में इलाके के ही एक परिचित के मकान में सोए थे। परिचितकी सूचना पर पहुंचे भाई ने पुलिस को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के एक गांव में एक परिचित के घर में पूर्व सभासद रामअवध (55) की मंगलवार सुबह लाश मिली। वह परिचित के घर पर ही सोए थे। मंगलवार को उसी परिचित की सूचना पर पहुंचे भाई ने पुलिस को जानकारी दी है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सभासद रामअवध की शादी बहुत पहले हुई थी। पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इस बीच रामअवध का इलाके के ही एक घर में आना-जाना हो गया था। रामअवध के ज्यादा आने-जाने से उस घर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
दो महीने पहले संदिग्ध हाल में उस घर के एक पुरुष सदस्य की मौत हो गई थी। पुरुष होमगार्ड था। विभागीय मामला होने की वजह से पुलिस ने तब शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। होमगार्ड की मौत के बाद रामअवध अपना ज्यादातर वक्त उस घर में ही गुजारने लगे थे। सोमवार रात भी वह वहीं सोए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह रामअवध घर में मृत अवस्था में पड़े थे। उस घर की महिला ने रामअवध की मौत की सूचना उसके घर में दी। मृतक के भाई रामकेवल ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।
बांसगांव इंस्पेक्टर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।