{"_id":"62187f7dfa05a77bd97f26b8","slug":"former-district-panchayat-member-of-sp-gave-tahrir-in-gola-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बवाल: सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दी तहरीर, बोले- घर में घुसकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बवाल: सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दी तहरीर, बोले- घर में घुसकर हुई मारपीट
Fri, 25 Feb 2022 12:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:34 PM IST
सार
गोला इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। बुधवार रात राजेश त्रिपाठी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। उनके पास साक्ष्य के रूप में वीडियो भी मौजूद था।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिल्लूपार से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के काफिले पर हमले का केस दर्ज होने के बाद, बृहस्पतिवार को सपा ने भी घर में घुसकर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने समर्थकों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, कौड़िया गांव में चुनाव प्रचार करने गए भाजपा प्रत्याशी पर बुधवार को हमला हुआ था। इस मामले में गोला पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत यादव सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब भरत यादव ने आरोप लगाया कि कि बुधवार देर शाम भाजपा प्रत्याशी, अपने समर्थकों के साथ आए और मारपीट की। दरवाजे पर लगे बैनर-पोस्टर हटा दिए।
विज्ञापन
गोला इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। बुधवार रात राजेश त्रिपाठी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। उनके पास साक्ष्य के रूप में वीडियो भी मौजूद था। दूसरे पक्ष ने कोई साक्ष्य नहीं दिया है, इस वजह से घटना की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन