{"_id":"635f586d0d4e251f2007ec30","slug":"former-bdc-and-his-brother-beaten-up-by-running-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पूर्व बीडीसी और उनके भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पूर्व बीडीसी और उनके भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर
Mon, 31 Oct 2022 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:39 AM IST
सार
पुरानी रंजिश में रविवार सुबह आठ बजे पूर्व बीडीसी विनय मद्देशिया और उनके भाई संजीत कुमार को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि रिटायर दीवान पारस यादव ने अपने बेटे व अन्य के साथ मिलकर प्राणघातक हमला किया है। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र गोरहडीह गांव में पुरानी रंजिश में रविवार सुबह आठ बजे पूर्व बीडीसी विनय मद्देशिया और उनके भाई संजीत कुमार को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि रिटायर दीवान पारस यादव ने अपने बेटे व अन्य के साथ मिलकर प्राणघातक हमला किया है। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने मारपीट, हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर रिटायर दीवान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिटायर दीवान पारस यादव, उनके पुत्र रामशरण यादव, आनंद यादव व मनीष सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोरहडीह निवासी पारस यादव और विनय मद्देशिया के बीच पुरानी रंजिश बताई जाती है। आरोप है कि सुबह आठ बजे पारस यादव ने अपने बेटों के साथ मिलकर विनय व संजीत पर हमला कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है और उसी में घटना हुई है।