{"_id":"6504083d70d81351de0875a2","slug":"forgery-of-rs-40-lakh-in-name-of-land-accused-arrested-in-gorakhpur-2023-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जमीन के नाम पर 40 लाख रुपये की जालसाजी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जमीन के नाम पर 40 लाख रुपये की जालसाजी, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Sep 2023 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:01 PM IST
सार
प्रसिद्ध नारायण का आरोप है कि जय कुमार ने जमीन की कीमत 46 लाख रुपये बताकर रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। उसकी बात मानते हुए उन्होंन सात लाख रुपये लेकर तीन फरवरी 2023 को रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे। रजिस्ट्री ऑफिस से छह लाख 25 हजार रुपये नकद लेकर वह लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
ठगी का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने जमीन के नाम पर 40 लाख रुपये लेकर हड़पने व जालसाजी करने के आरोपी को बृहस्पतिवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर झंगहा थाने में रुपये हड़पने, जालसाजी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज था। उसकी पहचान झंगहा क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री तिवारी टोला निवासी जय कुमार उर्फ नेहरू लाल यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राघोपट्टी पड़री हंसा टोला निवासी प्रसिद्ध नारायण त्रिपाठी का आरोप है कि जय कुमार उर्फ नेहरू लाल यादव, पत्नी मीनू यादव और मध्यस्थता कर रहे गांव के ही शंभू यादव ने उसके घर आकर अपनी जमीन बेचने की बात बताई। जमीन की कीमत 33 लाख 75 हजार रुपये में तय हुई। पूरी रकम देने के बाद तीन फरवरी 2023 को रजिस्ट्री ऑफिस चौरीचौरा में क्रय-विक्रय की तारीख तय हुई।
विज्ञापन
प्रसिद्ध नारायण का आरोप है कि जय कुमार ने जमीन की कीमत 46 लाख रुपये बताकर रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। उसकी बात मानते हुए उन्होंन सात लाख रुपये लेकर तीन फरवरी 2023 को रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे। रजिस्ट्री ऑफिस से छह लाख 25 हजार रुपये नकद लेकर वह लोग फरार हो गए। उन्होंने जब रुपये मांगने लगे तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मर्चेंट नेवी कर्मचारी हत्याकांड: घर में ही छिपा है हत्या का राज, घरवालों ने बदला बयान
कैंटीन के नाम पर जालसाजी करने वाला पकड़ा गया
गोरखपुर कैंट पुलिस ने दीवानी कचहरी परिसर में कैंटीन दिलाने के नाम पर जालसाजी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उसकी पहचान गीडा के अमतौरा, बनौड़ा निवासी वैभव सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बशारतपुर निवासी सतीश कुमार ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी मुलाकात वैभव से हुई थी। उसने अपने दो साथियों गोविंद खरवार और मनोज कुमार से मिलवाया। सभी ने मिलकर बताया कि उनकी बहुत पहुंच है और कैंटीन दिलाने का झांसा दिया। फिर दो बार में 60 हजार रुपये वसूल लिए। कैंटीन नहीं मिलने पर रुपये की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर वैभव को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
जानकारी के मुताबिक, बशारतपुर निवासी सतीश कुमार ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी मुलाकात वैभव से हुई थी। उसने अपने दो साथियों गोविंद खरवार और मनोज कुमार से मिलवाया। सभी ने मिलकर बताया कि उनकी बहुत पहुंच है और कैंटीन दिलाने का झांसा दिया। फिर दो बार में 60 हजार रुपये वसूल लिए। कैंटीन नहीं मिलने पर रुपये की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर वैभव को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो