फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forest Minister said in Gorakhpur All is not well in zoo

वन मंत्री बोले: चिड़ियाघर में सब ठीक नहीं, जांच कर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Apr 2023 03:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने चिड़ियाघर प्रबंधन पर काफी नाराजगी जताई। कहा, चिड़ियाघर के भीतर एक नवजात वन्य जीव की मौत हो जा रही है। लापरवाही को दर्शाने के लिए यह काफी है।

विज्ञापन
Forest Minister said in Gorakhpur All is not well in zoo
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ियाघर में तैनात महिलाकर्मी के साथ डिप्टी रेंजर द्वारा किया गया गलत आचरण बेहद गंभीर अपराध है। इसकी सजा सिर्फ तबादला ही नहीं हो सकती। ये बातें वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहीं। सोमवार को अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।

विज्ञापन


वहीं चिड़ियाघर में नवजात लकड़बग्घे की मौत को भी उन्होंने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर चिड़ियाघर में सब ठीक नहीं चल रहा है। दोनों मामलों की जांच कराकर 10 दिन में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने चिड़ियाघर प्रबंधन पर काफी नाराजगी जताई। कहा, चिड़ियाघर के भीतर एक नवजात वन्य जीव की मौत हो जा रही है। लापरवाही को दर्शाने के लिए यह काफी है। कहा कि आखिर ट्रक को भीतर जाने की अनुमति किसने दी? ट्रक वाले को अनुबंध दिया गया होगा कि मिट्टी परिसर में गिरानी है। लेकिन, रात में बिना जिम्मेदारों की मौजूदगी में ट्रक आखिर चिड़ियाघर के अंदर कैसे आया? अंदर ही नहीं, बल्कि वो ब़ाड़े तक भी पहुंच गया। अगले दिन सुबह मिट्टी गिराने वाले बाड़े के बगल में स्थित हाइना के बाड़े में नवजात मृत मिला। अगर समय रहते प्रबंधन की लापरवाहियों पर जिम्मेदारी तय नहीं हुई तो आगे भी ऐसी घटनाएं होने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर द्वारा महिलाकर्मी के साथ गलत व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चिड़ियाघर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। यहां तैनात सरकारी कर्मचारी ऐसा व्यवहार करेंगे तो फिर जनता और अधिकारी किसपर विश्वास करेंगे? कहा, बुधवार की सुबह ही शासन स्तर से मामले में एक टीम गठित कर जांच करवाई जाएगी। ऐसे अपराधों पर सिर्फ तबादला ही पर्याप्त सजा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed