{"_id":"65b6cd7fca1722bc040de727","slug":"fog-flight-coming-from-delhi-was-cancelled-gorakhdham-train-arrived-late-by-12-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-448571-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रही रद्द, गोरखधाम ट्रेन 12 घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रही रद्द, गोरखधाम ट्रेन 12 घंटे देर से आई
Mon, 29 Jan 2024 09:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:56 AM IST
सार
एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि खराब मौसम से अभी भी हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट दो घंटे व अन्य फ्लाइट एक से डेढ़ घंटे के देरी से आईं व गईं। यही हाल रेल सेवा का भी रहा। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह पौने 10 बजे के स्थान पर रात में करीब 10 बजे पहुंची।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोहरे के चलते ट्रेन और हवाई सेवा रविवार को भी प्रभावित रही। रविवार की शाम गोरखपुर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट खराब मौसम के चलते रद्द कर दी गई। वहीं, मुंबई समेत अन्य सभी शहरों की फ्लाइट डेढ़ से दो घंटे की देरी से आईं व गईं। वहीं, हिसार से चली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। सर्द रात में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री स्टेशन पर ठिठुर गए।
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते करीब 15 दिन से ट्रेन व हवाई सेवा प्रभावित हो रही है। शनिवार को दो फ्लाइट को छोड़कर अन्य 13 कैंसिल हो गई थीं। रविवार को भी दिल्ली से आने व जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि खराब मौसम से अभी भी हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट दो घंटे व अन्य फ्लाइट एक से डेढ़ घंटे के देरी से आईं व गईं।
विज्ञापन
यही हाल रेल सेवा का भी रहा। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह पौने 10 बजे के स्थान पर रात में करीब 10 बजे पहुंची। वहीं, वैशाली एक्सप्रेस करीब पांच घंटे और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी करीब 10 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन