{"_id":"6acd54e665e3b8db7b0111a4","slug":"flower-trade-worth-10-lakh-expected-during-navratri-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1483163-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवरात्र में फूलों का 10 लाख रुपये का होगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवरात्र में फूलों का 10 लाख रुपये का होगा कारोबार
विज्ञापन
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना और चढ़ावे के लिए फूलों की मांग बढ़ गई है। शहर के फूल बाजारों में गेंदा, गुलाब और गुड़हल की खरीदारी हो रही है। फूलों का कारोबार करीब 10 लाख रुपये से अधिक का होगा।
अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ फूलों की बिक्री में तेजी आएगी। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार नवरात्र में फूलों का कारोबार 10 लाख रुपये से अधिक का होगा। हजारीपुर के फूल विक्रेता पंकज सैनी ने बताया कि नवरात्र में बिक्री के लिए गेंदा वाराणसी से मंगाया गया है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर फूलों की मांग सबसे अधिक रहने की संभावना है। मंदिरों में चढ़ावे के साथ ही घरों में पूजा-पाठ के लिए भी लोग फूल और मालाएं खरीद रहे हैं। इससे बाजार में कारोबार बढ़ा है।
फुटकर फूल विक्रेता कृष्णा सैनी ने बताया कि इन दिनों ग्राहक गेंदा की मालाएं अधिक खरीद रहे हैं। इसके अलावा गुड़हल के फूलों की भी बिक्री हो रही है। देवी मंदिरों में चढ़ावे के लिए गुड़हल की मांग रहती है। नवरात्र के अंतिम दिनों में फूलों की खरीदारी और बढ़ने से विक्रेताओं को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।