फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flirting with friends who came for sailing

Gorakhpur News: नौकायन पर घूमने आई सहेलियों से छेड़खानी

Mon, 19 Jun 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Flirting with friends who came for sailing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। नौकायन पर घूमने आई सहेलियों के साथ कार सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। 10 अज्ञात के विरुद्ध छेड़खानी, बलवा व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है।

खोराबार की रहने वाली युवती ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 15 जून की रात अपनी सहेली के साथ कार से नौकायन घूमने आई थी। दो कार में सवार 10 युवकों ने कमेंट शुरू कर दिया। चंपा देवी पार्क के सामने दोनों तरफ से कार को घेरकर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

-----
पहले भी नौकायन पर हो चुकी है छेड़खानी की घटनाएं
नौकायन पर छेड़खानी की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। नौकायन पर मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग फोटो सूट कराने आई युवती से छेड़खानी की घटना हो चुकी है। उस मामले में भी पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ फब्तियां कसने, सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करने के बाद शांतिभंग (151) में चालान किया था। शांतिभंग में सजा सात साल से कम होने की वजह से आरोपियों को जमानत मिल गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेंदुली-बेंदुली कजाकपुर निवासी अमित श्रीवास्तव (20) पुत्र धनंजय श्रीवास्तव और उसके छोटे भाई अनूप श्रीवास्तव (18) व भगत चौराहा निवासी अमित दुबे पुत्र अशोक दुबे (20) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed