{"_id":"6054448e68941c26ef0adde3","slug":"flight-will-start-gorakhpur-to-lucknow-on-march-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 28 मार्च से लखनऊ के लिए शुरू होगी गोरखपुर से उड़ान, जानिए कितना लगेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: 28 मार्च से लखनऊ के लिए शुरू होगी गोरखपुर से उड़ान, जानिए कितना लगेगा किराया
Fri, 19 Mar 2021 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:22 PM IST
सार
- एक घंटे में तय होगी लखनऊ की दूरी
- 1470 रुपये देना होगा किराया
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से लखनऊ के लिए 28 मार्च से उड़ान शुरू होगी। इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाले अलायंस एयर का 72 सीटर विमान ही रोजाना लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगा। लखनऊ तक का सफर एक घंटे का होगा और इसके लिए 1470 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
शेड्यूल के मुताबिक नई दिल्ली से एयर इंडिया के अलाइंस एयर का विमान दिन में 11:30 बजे उड़ान भरकर 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। यही विमान आधे घंटे बाद दो बजे उड़ान भरकर तीन बजे लखनऊ पहुंचेगा। फिर 4:30 बजे लखनऊ से गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगा। करीब आधे घंटे के अंतराल के बाद फिर वही विमान शाम पांच बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर से अब 11 उड़ानें
लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होने के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली उड़ानों की संख्या 11 हो जाएगी। इनमें गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट और मुंबई की स्पाइस जेट की दो व इंडिगो की एक फ्लाइट शुमार है। लखनऊ के लिए एयर इंडिया की अलायंस एयर सेवा शुरू कर रही है। जल्द ही दिल्ली के लिए इवनिंग फ्लाइट भी शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन