{"_id":"6124682a8ebc3e7a037bcdb5","slug":"five-youths-who-went-to-bathe-in-rapti-drowned-one-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: राप्ती में नहाने गए पांच युवक डूबे, चार को लोगों ने बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: राप्ती में नहाने गए पांच युवक डूबे, चार को लोगों ने बचाया, एक लापता
Tue, 24 Aug 2021 09:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:01 AM IST
सार
राजघाट में नहाने गए थे युवक, चार को लोगों ने बचा लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में राजघाट इलाके के राप्ती नदी में नहाने गए पांच दोस्त सोमवार की शाम को डूबने लगे। इस दौरान चार को लोगों ने बचा लिया गया जबकि एक युवक नदी में लापता हो गया है। उसकी तलाश में देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम लगी रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक डूबा, उसे बचाने के लिए उसके चार और दोस्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नदी में डूबे युवकों में गोरखनाथ इलाके के सुमेर सागर के रहने वाले शेरू, गोलू और जटेपुर उत्तरी के रहने वाले शेरा और मनोज को बचा लिया गया। वहीं धर्मशाला बाजार के रहने वाले धीरू सोनकर (27) की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पांचों युवक शराब के नशे में थे और फिर राजघाट के राम घाट पर नहाने के लिए चले गए थे इसी दौरान नदी का पानी बाढ़ की वजह से बड़ा होने की वजह से युवा डूबने लगे। चार युवकों को बचा लिया गया जबकि एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन