{"_id":"6194ed234ce02b55c42c0b90","slug":"five-year-child-dead-in-road-accident-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बस की चपेट में आने से पांच साल बच्ची की मौत, स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बस की चपेट में आने से पांच साल बच्ची की मौत, स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा
Wed, 17 Nov 2021 05:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Nov 2021 05:23 PM IST
सार
बिहार बुजुर्ग गांव निवासी अजय सैनी की पांच वर्षीय पुत्री आरुषि एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। बुधवार दोपहर बाद स्कूल बस का चालक बच्ची को घर के सामने छोड़कर आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर-पटहेरिया मार्ग पर बिहार बुजुर्ग गांव के पास स्कूल बस से उतरकर अपने घर जा रही पांच वर्षीय बच्ची की दूसरे स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बिहार बुजुर्ग गांव निवासी अजय सैनी की पांच वर्षीय पुत्री आरुषि एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। बुधवार दोपहर बाद स्कूल बस का चालक बच्ची को घर के सामने छोड़कर आगे बढ़ गया। बच्ची अभी घर की तरफ बढ़ी ही थी कि पटहेरिया की तरफ से आ रहे एक अन्य स्कूल बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन