{"_id":"693c6ce941ebfec7f3088444","slug":"five-students-from-ddu-have-been-selected-for-isros-all-india-technical-conference-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1162912-2025-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इसरो के अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन में DDU के 5 छात्रों का चयन- ऐसे मिली ये उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इसरो के अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन में DDU के 5 छात्रों का चयन- ऐसे मिली ये उपलब्धि
Sat, 13 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:58 AM IST
सार
इसरो के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में गोरखपुर विश्वविद्यालय से चयनित छात्र बंगलूरू में शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। इनमें प्रियांश यादव, विजय कुमार, तन्वी राव, अंकिता मौर्या और अमन मौर्या का चयन किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक)
- फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के पांच विद्यार्थियों का चयन इसरो की ओर से आयोजित अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन-2025 के लिए हुआ है। ये विद्यार्थी पांच-छह फरवरी को इसरो के यूआर राव उपग्रह केंद्र, बंगलूरू में शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।
डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में तैयार किए गए इन छात्रों के अंतरिक्ष-संबंधी शोध-पत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। चयनित छात्रों में प्रियांश यादव, विजय कुमार, तन्वी राव, अंकिता मौर्या और अमन मौर्या शामिल हैं, जो बीएससी (गणित) तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं।
इसरो के इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक की गहरी समझ, प्रयोगशाला अनुभव एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों से संवाद का अवसर प्रदान करना है। देशभर के विभिन्न संस्थानों के बीच गोरखपुर विश्वविद्यालय से सर्वाधिक पांच छात्रों का चयन होने से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान छात्रों को तीन दिन का रहने-खाने की व्यवस्था, यात्रा-भत्ता, और इसरो की प्रमुख प्रयोगशालाओं एवं उपग्रह केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही वे तकनीकी सत्रों, वैज्ञानिक प्रस्तुतियों और इंटरैक्टिव चर्चाओं में भी भाग लेंगे, जहां उन्हें इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों से सीधे सीखने का अवसर मिलेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव और सभी शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों की शोध क्षमता का प्रतीक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।