फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five planets will change their zodiac sign this month

ग्रह गोचर: बुध-शुक्र फलदायी, मंगल-सूर्य की युति बढ़ाएगी झंझट; इस महीने पांच ग्रहों का होना है राशि परिवर्तन

Wed, 04 Oct 2023 12:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Oct 2023 12:01 PM IST
सार

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एक अक्तूबर को बुध ग्रह अपनी स्वग्रही राशि कन्या में पहुंच चुके हैं। ये लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे। इससे बाजार को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Five planets will change their zodiac sign this month
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

ज्योतिष के लिहाज से अक्तूबर का महीना काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है, जिसकी शुरुआत एक अक्तूबर से हो चुकी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस राशि परिवर्तन से लोगों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह से असर पड़ेगा। बुध-शुक्र फलदायी होंगे तो मंगल-सूर्य की युति झंझट बढ़ाएगी।

विज्ञापन


ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एक अक्तूबर को बुध ग्रह अपनी स्वग्रही राशि कन्या में पहुंच चुके हैं। ये लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे। इससे बाजार को मजबूती मिलेगी। जब ग्रह अपनी राशि में होते हैं तो सभी को कुछ न कुछ अच्छा फल देते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, पीड़ितों के तुरंत सहयोग के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अक्तूबर को शुक्र ग्रह, सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सिंह सूर्य की राशि है, जिसका शुक्र के साथ शत्रु भाव होता है। इससे रिश्तों में दूरियां आएंगी। तीन अक्तूबर को मंगल ग्रह ने तुला में प्रवेश किया है। यहां मंगल की युति केतु के साथ हो रही है और राहु की पूर्ण दृष्टि है। इससे आपराधिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
 

उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में जा रहे हैं, यहां वह मंगल व केतु के साथ होंगे। ये स्थिति लोगों के लिए अच्छा नहीं होने वाला है। इससे रिश्तों में दरार पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन पर भी यह असर डालेगा। लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिनभर रिमझिम फुहारों से बदले मौसम ने कराया अहसास..सर्दी आने वाली है

इस माह खत्म होगा चांडाल योग
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, पिछले छह माह से चला आ रहा चांडाल योग, इस महीने 30 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा। इससे बृहस्पति, राहु-केतु से मुक्त होंगे। यह जनमानस के लिए फलदायी साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: 108 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, छात्रा को सर्वाधिक 42 लाख का पैकेज

इस माह के सबसे महत्वपूर्ण गोचर में राशि परिवर्तन राहु और केतु ग्रह का है। राहु मीन में तो केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों व बृहस्पति की युति से बनने वाला चांडाल योग समाप्त हो जाएगा। इससे आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। यह बदलाव सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed