{"_id":"651c631246b245ffdf0c6d64","slug":"the-weather-changed-with-drizzling-showers-throughout-the-day-and-made-me-feel-that-winter-is-about-to-come-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-325843-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: दिनभर रिमझिम फुहारों से बदले मौसम ने कराया अहसास..सर्दी आने वाली है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: दिनभर रिमझिम फुहारों से बदले मौसम ने कराया अहसास..सर्दी आने वाली है
Wed, 04 Oct 2023 02:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:26 PM IST
सार
हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते शनिवार दोपहर बाद से तेज हवा के साथ बारिश से मानसून में बदलाव हुआ। इससे पहले तीखी धूप के चलते लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। सोमवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को दिनभर बादल छाने और रिमझिम फुहारों से सावन माह का अहसास होता रहा। पूरे दिन बूंदाबांदी से लोग तर-बतर होते रहे। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन और ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
नार्थ-ईस्ट बंगाल में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते शनिवार दोपहर बाद से तेज हवा के साथ बारिश से मानसून में बदलाव हुआ। इससे पहले तीखी धूप के चलते लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, पीड़ितों के तुरंत सहयोग के निर्देश
विज्ञापन
सोमवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रातभर रिमझिम बारिश के बाद मंगलवार सुबह से ही बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन यह सिलसिला जारी रहा। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने से लोग तरबतर होते रहे।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह और शाम को 86 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसके चलते पूरे दिन उमस से राहत मिलती रही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन