{"_id":"634a47b93863e471731564d3","slug":"five-new-dengue-patients-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के पांच नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग चला रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के पांच नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग चला रहा अभियान
Sat, 15 Oct 2022 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:10 AM IST
सार
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि द्वारा डेंगू से प्रभावित मोहल्ला शेषपुर, गीता प्रेस में सघन अभियान चलाया गया है। इन इलाकों में सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव किया गया है। एक सप्ताह बाद फिर इन इलाकों में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
डेंगू के मच्छर
विस्तार
गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को हुई जांच में पांच और मरीज मिले हैं। सभी शहर के रहने वाल हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 52 पहुंच गई है। इनमें केवल तीन मरीज भर्ती हैं। जबकि, अन्य मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। मरीजों में चार महिलाएं और एक किशोरी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि मियां बाजार की रहने वाली 40 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली है। वह काफी दिनों से बीमार थीं। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके अलाव चरगांवा के रजही में 23 वर्षीय युवती, जगन्नाथपुर की 49 वर्षीय महिला, शेषपुर की 50 वर्षीय महिला और बरगदवा की रहने वाली 15 वर्षीय बालिका डेंगू पीड़ित मिली है। सभी को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। पुष्टि के लिए सभी की एलाइजा जांच कराई गई, जहां पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
डेंगू प्रभावित इलाके में चला अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि द्वारा डेंगू से प्रभावित मोहल्ला शेषपुर, गीता प्रेस में सघन अभियान चलाया गया है। इन इलाकों में सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव किया गया है। एक सप्ताह बाद फिर इन इलाकों में जांच कराई जाएगी। दोबार एंटी लार्वा मिलते हैं, तो आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद संजीव सिंह सोनू, मनीष, विंध्याचल आदि मौजूद रहे।