{"_id":"5f43d9a58ebc3e3cea202a9a","slug":"five-died-and-187-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 187 मिले कोरोना मरीज, सात संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 187 मिले कोरोना मरीज, सात संक्रमित की मौत
Tue, 25 Aug 2020 10:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 187 नए मरीज मिले हैं। सात मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और उनका ड्राइवर, बीआरडी और महिला अस्पताल के एक-एक डॉक्टर, जिला अस्पताल का एक कर्मी, सिविल कोर्ट के सात, बीएसएनएल कार्यालय के सात कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार 7490 पहुंच गया है। इनमें 4725 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीज 2656 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 111 हो गई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस में और एक निजी अस्पताल में कोरोना से हुई मौत को नहीं जोड़ा है, जिससे सरकारी लिखापढ़ी में मरने वालों की तादाद 109 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाद पहली बार महिला अस्पताल का कोई डॉक्टर संक्रमित मिला है। अब तक जिला अस्पताल, सीएचसी और निजी अस्पताल के डॉक्टर संक्रमित मिलते रहे हैं। सोमवार को बीआरडी और महिला अस्पताल के एक-एक डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से महिला अस्पताल में हड़कंप है। इनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और उनका ड्राइवर भी संक्रमित मिला है।
इन लोगों की जांच पाली सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन किट से हुई है। इसकी पुष्टि सीएचसी अधीक्षक डॉ सीपी मिश्रा ने की है। वहीं, बीएसएनएल के सात, सिविल कोर्ट के सात, एमएमएमयूटी के दो कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
कई परिवार भी कोरोना की चपेट में
शहर के कई परिवार फिर कोरोना की चपेट में आए हैं। सिविल लाइंस के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग, एमपी हाउस कॉलोनी के रहने वाले एक ही परिवार के नौ लोग, बशारतपुर में एक ही परिवार के दो लोग, बड़गो के एक ही परिवार के तीन लोग, कूड़ाघाट में एक ही परिवार के तीन लोग, भरवलिया में एक ही परिवार के दो लोग, फुलवरिया में एक ही परिवार के चार लोग तथा पादरी बाजार में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।
कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 36 मरीज
कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार को सबसे अधिक 36 मरीज मिले हैं। इसके अलावा शाहपुर 12, गोरखनाथ 16, राजघाट चार, तिवारीपुर तीन, कोतवाली 22, रामगढ़ताल 11, गुलहरिया में नौ मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो बांसगांव, गगहा, जंगल कौड़िया, पिपराइच, उरुवा, पिपरौली, सहजनवां थाना क्षेत्रों में एक-एक, भटहट 14, चरगांवा 14, गोला दो, खोराबार 12, सरदारनगर में पांच मरीज मिले हैं।
48 घंटे में गई सात संक्रमितों की गई जान
कोरोना संक्रमण से मौत के मामला भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 48 घंटे की बात करें तो सात संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें तीन मौत बीआरडी, एक पनेशिया और एक केजीएमूय में हुई है। इसके अलावा एक की जान एंबुलेंस में गई है। वहीं, एक की मौत होम आइसोलेशन के दौरान हुई है। संक्रमण से मरने वालों में सिक्टौर के रहने वाला 40 युवक शामिल है। इनका इलाज बीआरडी में चल रहा था। वह शुगर और बीपी के मरीज थे। इलाज के दौरान मौत हुई है।
आजाद नगर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था। हार्ट और सांस की बीमारी थी। खोराबार के मथौली के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत होम आइसोलेशन के दौरान हुई है। सदर के रहने वाल 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बीआरडी में हुई है।
बिहार के गोपालगंज रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी में सोमवार को हुई है। भटहट के गुलहरिया के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत सोमवार को हुई है। इनके अलावा जटेपुर उत्तरी के रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत पनेशिया में इलाज के दौरान रविवार की देर रात हुई है।