फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five Corona positive got in Deoria UP

Corona in Gorakhpur: देवरिया में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 10

Sat, 16 May 2020 10:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 May 2020 10:24 PM IST
सार

  • मुंबई से आए पांच लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
  • संक्रमितों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया

विज्ञापन
Five Corona positive got in Deoria UP
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मुंबई से आए छह लोगों की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। संक्रमितों को क्वारंटीन सेंटर से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से भेजा गया। इनके संपर्क में रहने वालों का नमूना जिला अस्पताल लाया गया।  

विज्ञापन


पांच पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो चुकी है। इसमें दो युवक स्वस्थ्य होने के बाद होम क्वारंटीन कर दिए गए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले पांचों मरीज अलग-अलग गावों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इनमें रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रनिहवां गांव के विधायक सुरेश तिवारी के टोले का रहने वाला एक अधेड़ 12 मई को पिकअप से 13 लोगों को लेकर घर आया। एक दिन गांव के क्वारंटीन सेंटर में रहने के बाद दूसरे दिन जिला अस्पताल के बुखार डेस्क पर जांच कराने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संक्रमित मुंबई से आए थे घर

संदिग्ध मिलने पर इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जो जांच में पॉजिटिव आया है। इसके साथ आए कुछ लोग गांव में बेखौफ घूम रहे है और घर वालों के संपर्क में है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग के दो युवक एक ट्रक से कई लोगों के साथ 10 मई को अपने दोस्त के साथ मुंबई से घर आया था।

घर आते समय रास्ते में दो बार ट्रक बदला, दोनों युवक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे, जिसमें नौ लोग पहले से मौजूद थे। इन लोगों के साथ रात गुजारने के बाद दूसरे दिन जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जांच में दोनों युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भलुअनी के टेकुआ गांव का एक युवक अपने परिवार के साथ 10 मई को एक मैजिक से घर आया था। जांच में युवक संक्रमित मिला है। रामपुर कारखाना के पिपरा नायक गांव का युवक घोठा रसूलपुर गांव के दो युवकों के साथ मुंबई से घर आया था।

पिपरा नायक के युवक ने सीधे क्वारंटीन सेंटर जाने के बजाए एक दिन परिवार के साथ रहा और दूसरे दिन क्वारंटीन सेंटर गया। जांच में इस युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। रनिहवां गांव से फरार लोगों की तलाश में स्वास्थ्य टीम जुट गई है। सीएमओ डॉ.आलोक पांडेय ने बताया कि अभी तक जो भी पॉजिटिव मिले हैं, वह मुंबई से आए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed