फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five acres of land is needed for Lulu Mall one thousand will get employment

बदल रहा है गोरखपुर: लुलु मॉल के लिए चाहिए पांच एकड़ जमीन, एक हजार को मिलेगा रोजगार

Tue, 19 Dec 2023 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2023 10:35 AM IST
सार

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि लुलु मॉल के अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात हुई है। उनकी तरफ से 25 दिसंबर के बाद एक टीम भेजने की सूचना है। टीम को कालेसर के कामर्शियल प्लेस के अलावा अन्य जगहों पर भी जमीन दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Five acres of land is needed for Lulu Mall one thousand will get employment
लुलु मॉल। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लुलु इंटरनेशनल ग्रुप ने लखनऊ के बाद यूपी में दूसरा मॉल गीडा क्षेत्र में खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, यहां मिनी मॉल बनेगा, जिसके लिए पांच एकड़ जमीन की जरूरत होगी। मॉल बनाने के लिए प्रारंभिक सहमति बन चुकी है, अब कंपनी के प्रतिनिधि 25 दिसंबर के बाद गोरखपुर आकर जमीन चिन्हित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 80 उद्यमियों से बातचीत की थी और उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद गीडा प्रशासन ने इन उद्यमियों समेत देश के अन्य बड़े उद्यमियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत शुरू की है जिसके सार्थक परिणाम भी मिलने लगे हैं। 10 बड़ी कंपनियों में लुलु माल और घड़ी डिटर्जेंट बनाने वाली आरएसपीएल ने गीडा में निवेश की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, बंगलुरू, लखनऊ और कोयंबटूर में अपना मॉल खोल चुके लुलु ग्रुप के डायरेक्टर जय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर गोरखपुर में मिनी शॉपिंग मॉल बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। नए मॉल में करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए प्रशासन के साथ मीटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 48 दिन बाद भी नहीं मिली बहन की डिग्री, क्षुब्ध भाई ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि लुलु मॉल के अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात हुई है। उनकी तरफ से 25 दिसंबर के बाद एक टीम भेजने की सूचना है। टीम को कालेसर के कामर्शियल प्लेस के अलावा अन्य जगहों पर भी जमीन दिखाई जाएगी। उनकी तरफ से जमीन पसंद किए जाने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed