{"_id":"60d05a8b24f3ac195426a27a","slug":"first-selfie-with-goat-then-used-to-steal-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले बकरी के साथ लेते थे सेल्फी फिर करते थे चोरी, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले बकरी के साथ लेते थे सेल्फी फिर करते थे चोरी, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Mon, 21 Jun 2021 03:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:31 PM IST
सार
तिवारीपुर पुलिस ने तीन सदस्यों को पकड़ा, कई बकरी कर चुके हैं चोरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तिवारीपुर पुलिस ने रविवार को बकरी चोर गैंग के तीन सदस्यों को डोमिनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले बकरी के साथ सेल्फी लेते थे फिर चोरी करते थे।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान जाफरा बाजार निवासी सलीम अहमद, रियाज अहमद और शादाब अहमद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी तिवारीपुर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बकरी चोरी की कई घटनाएं हुईं। इसे देखते हुए पुलिस बकरी चोरों को ढूंढने में सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
रविवार को मुखबिर से सूचना मिली की बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त डोमिनगढ़ के पास देखे गए हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
इसलिए लेते थे सेल्फी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले बकरी के साथ सेल्फी लेकर बकरी के खरीदार को भेजते थे। मौके पर जब सौदा तय हो जाता, तब चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इस बीच यदि बकरी चोरी करते हुए कोई पकड़ लेता तो यह बहुत आसानी से बहाना बनाकर कहते कि सेल्फी ले रहा था फेसबुक पर डालने के लिए और आसानी से निकल जाते।