फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   first invitation of President program will be sent to CM Yogi

President Visit: सीएम योगी को भेजा जाएगा राष्ट्रपति के कार्यक्रम का पहला न्यौता, चार जून को है दौरा

Fri, 27 May 2022 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 May 2022 04:20 PM IST
सार

राष्ट्रपति कोविंद गीताप्रेस में पहली बार आर्ट पेपर पर प्रकाशित चित्रमयी ‘श्रीरामचरितमानस’ व गीताप्रेस के संस्थापक जयदयाल गोयंदका द्वारा लिखी गीता पर टीका ‘तत्व विवेचनी’ के परिवर्धित संस्करण का लोकार्पण करेंगे। इनमें श्रीरामचरितमानस पहले से ही छपकर तैयार है।

विज्ञापन
first invitation of President program will be sent to CM Yogi
सीएम योगी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार जून को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पंडाल और बैठने की व्यवस्था पर अंतिम मोहर लगने की उम्मीद है। पहला आमंत्रण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया जाएगा।

विज्ञापन


गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे पंडाल सजाने के लिए संबंधित एजेंसी के लोग आ गए हैं। पंडाल के डिजाइन, मंच की ऊंचाई, मंच की लंबाई-चौड़ाई, पंडाल की क्षमता के लिए पूरे पार्क और खाली जगह का माप लिया गया। कितने सोफे और कुर्सियां लग पाएंगे, उसी के अनुसार आमंत्रण पत्र दिया जाएगा। अधिक से अधिक अतिथियों को आमंत्रित किया जा सके, इसलिए कोशिश है कि शुरुआती सिर्फ चार लाइन ही सोफा लगाया जाए। उसके बाद कुर्सियां लगाई जाएं। ताकि 400 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था हो जाए।

विज्ञापन

आमंत्रण पत्र जल्द हो जाएगा

गीता प्रेस प्रबंधन ने आमंत्रण पत्र तैयार करा लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से कार्ड को सहमति के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में कार्ड के डिजाइन पर राष्ट्रपति भवन से सहमति मिल जाएगी। ऐसे में सोमवार से अतिथियों में आमंत्रण पत्र का वितरण किया जाएगा। पहला आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज छपकर तैयार हो जाएगी ‘तत्व विवेचनी’

राष्ट्रपति कोविंद गीताप्रेस में पहली बार आर्ट पेपर पर प्रकाशित चित्रमयी ‘श्रीरामचरितमानस’ व गीताप्रेस के संस्थापक जयदयाल गोयंदका द्वारा लिखी गीता पर टीका ‘तत्व विवेचनी’ के परिवर्धित संस्करण का लोकार्पण करेंगे। इनमें श्रीरामचरितमानस पहले से ही छपकर तैयार है। ‘तत्व विवेचनी’ का कवर व पुस्तक छपकर करीब-करीब तैयार हो गया है। शुक्रवार को यह पुस्तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसकी पांच हजार प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed