फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Uttar Pradesh (UP) Coronavirus Death Case News in Hindi: First corona positive died

Coronavirus in Gorakhpur: कोरोना से यूपी में पहली मौत, गोरखपुर में 25 साल के युवक ने दम तोड़ा

Wed, 01 Apr 2020 03:30 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Apr 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Uttar Pradesh (UP) Coronavirus Death Case News in Hindi: First corona positive died
गोरखपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने से शहर में हड़कंप मच गया है। यह प्रदेश में किसी कोरोना पॉजिटिव की पहली मौत है। बस्ती के जिस युवक की मौत हुई है उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। इतनी कम उम्र में मौत का देश में यह पहला मामला है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


केजीएमयू लखनऊ के मीडिया प्रभारी डॉ सुधीर सिंह के मुताबिक गोरखपुर से जो सैम्पल आया था, वह जांच में पॉजिटिव मिला है। गोरखपुर में हुई जांच भी सही थी। केजीएमयू से क्रास चेक होना था। इसमें भी मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया गया था। यह जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस रिपोर्ट को केजीएमयू दोबारा जांच के लिए भेजा गया था।


मृतक बस्ती जिले का रहने वाला था, प्रशासन ने एहतियातन बस्ती में उसके घर और आसपास के इलाके को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार देर रात ही डॉक्टरों की टीम ने आनन-फानन में मरीज के लार का नमूना लेकर जांच के लिए आरएमआरसी सेंटर में भेजा था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई थी।



बस्ती के गांधीनगर को किया गया सील, कराया जा रहा सैनिटाइज
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड में भर्ती युवक की मौत के बाद बस्ती के गांधीनगर इलाके को सील कर दिया गया है। मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा रहा है। वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक के परिजनों को रैपिड रिस्पांस टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई है। मोहल्ले के लोगों को घर से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि मृतक के जनाजे में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि युवक कुछ समय पहले ही विदेश से लौटा था। 

कम उम्र में दूसरी मौत पटना में हुई
इससे पहले पटना में सबसे कम उम्र के व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था। यहां पर 38 साल के एक मरीज की संक्रमण के कारण मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed