{"_id":"61dfb2002639ea7f913acaac","slug":"fire-in-pari-beauty-parlor-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पार्लर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पार्लर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
Thu, 13 Jan 2022 10:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:30 AM IST
सार
आग की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखरकर आस-पास के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर छानबीन की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जीडीए शॉपिंग काम्प्लेक्स में स्थित परी ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस गोलघर को दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों सहित सीएफओ डीके सिंह पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
पार्लर में रखे कॉस्मेटिक व अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। वहीं आस-पास की दुकानों को जलने से सुरक्षित बचा लिया गया। किसी हताहत की खबर नहीं है। आग का कारण और नुकसान का जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन