फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire in Gorakhpur, Two Cylinders Explode While Making Tea, 3 Shops Gutted news in hindi

धमाके से दहला इलाका: दुकान में चाय बनाते वक्त 2 सिलिंडर में ब्लास्ट, 3 दुकानों में लगी भीषण आग; VIDEO से देखें

Tue, 12 May 2026 11:22 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 12 May 2026 11:22 AM IST
सार

पप्पू मल्ल ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वह गैस चूल्हे पर चाय बनाने जा रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में उनका एक हाथ झुलस गया। आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Fire in Gorakhpur, Two Cylinders Explode While Making Tea, 3 Shops Gutted news in hindi
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर इलाके के असुरन पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह चाय बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना के दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

Fire in Gorakhpur, Two Cylinders Explode While Making Tea, 3 Shops Gutted news in hindi
आग लगने के बाद जला सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिलेंडर का एक टुकड़ा पुलिस चौकी के पास जाकर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fire in Gorakhpur, Two Cylinders Explode While Making Tea, 3 Shops Gutted news in hindi
दुकान में आग लगने के बाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार निवासी पप्पू मल्ल की असुरन पुलिस चौकी के सामने रेलवे अस्पताल की पश्चिमी दीवार से सटी टिनशेड की अस्थायी दुकान है, जहां वह चाय-नाश्ते का कारोबार करते हैं। बगल में पिपराइच के हैदरगंज निवासी रवि की मिट्टी के बर्तनों की दुकान और बौलिया कॉलोनी निवासी संजय कुमार की गैस चूल्हा रिपेयरिंग व गैस रिफिलिंग की दुकान है।
विज्ञापन

Fire in Gorakhpur, Two Cylinders Explode While Making Tea, 3 Shops Gutted news in hindi
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पप्पू मल्ल ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वह गैस चूल्हे पर चाय बनाने जा रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में उनका एक हाथ झुलस गया। आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Fire in Gorakhpur, Two Cylinders Explode While Making Tea, 3 Shops Gutted news in hindi
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग के बीच दुकान में रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने असुरन से धर्मशाला जाने वाली सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया और ट्रैफिक को यांत्रिक कारखाना मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया।

Fire in Gorakhpur, Two Cylinders Explode While Making Tea, 3 Shops Gutted news in hindi
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैस रिफिलिंग पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी के सामने खुलेआम गैस रिफिलिंग किए जाने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदार बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम करते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इलाके में अक्सर गैस की तेज गंध फैलती रहती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद इस अवैध काम पर कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed